Breaking News

चाईबासा में बड़ी मुठभेड़: एक करोड़ का इनामी नक्सली पतिराम माझी उर्फ अनल दा ढेर, 10 अन्य नक्सली भी मारे गए

Chaibasa: झारखंड के चाईबासा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कार्रवाई में झारखंड का चर्चित और दुर्दांत नक्सली पतिराम माझी उर्फ अनल दा मारा गया है। अनल दा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में उसके साथ 10 अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने की पुष्टि हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से काफी देर तक चली गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेर लिया।

मुठभेड़ समाप्त होने के बाद घटनास्थल से एके-47, इंसास राइफल, एसएलआर सहित भारी मात्रा में हथियार, गोलियां और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, मारे गए नक्सली लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

अनल दा को झारखंड के शीर्ष नक्सली नेताओं में गिना जाता था। वह संगठन की रणनीति तय करने और हथियारों की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क में अहम भूमिका निभाता था। उसके मारे जाने को नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है ताकि किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post