Breaking News

खूंटी में झामुमो का कुनबा बढ़ा, भाजपा को लगा बड़ा झटका

Khunti: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संगठनात्मक विस्तार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में खूंटी नगर पंचायत के महादेव टोली (वार्ड नंबर 9) में झामुमो का विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां भाजपा को झटका देते हुए उसके सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से महादेव टोली वार्ड नंबर 9 की नई वार्ड कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें सूरज नायक को अध्यक्ष, विनय नायक को सचिव और शशि नायक को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवगठित कमेटी को क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भाजपा की नीतियों की कड़ी आलोचना की और कहा कि राज्य की जनता अब जुमलों से नहीं, बल्कि विकास और जनकल्याण से जुड़ी ठोस योजनाओं को महत्व दे रही है। झामुमो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही योजनाओं से वे प्रभावित हैं और इसी विश्वास के साथ उन्होंने झामुमो का दामन थामा है, ताकि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर झामुमो के कई जिला स्तरीय पदाधिकारी और मोर्चा के नेता उपस्थित रहे। इनमें शंकर सिंह मुंडा (संगठन सचिव), प्रकाश नाग मुंडा (क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष), असगरी खातून (महिला मोर्चा सह सचिव), कमलेश महतो (छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष), मो. शमीम अंसारी (अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष), शमीम अंसारी ‘बड़कू’ (किसान मोर्चा जिला सचिव) और कुणाल मांझी शामिल थे।

कार्यक्रम में नेताओं ने नवगठित वार्ड कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि झामुमो की नीतियां और सरकार की जनहितकारी योजनाएं ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिसके बल पर संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post