Breaking News

तिलकुट बेचने निकले रांची निवासी, गुमला में भीषण सड़क हादसा; 4 की मौत, 2 घायल

Gumla : गुमला–रांची नेशनल हाईवे पर भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के समीप गुरुवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब रांची से तिलकुट बेचने निकले पिकअप वाहन को अज्ञात हाईवा वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना भरनो थाना पुलिस को दी, जो तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक और घायल सभी रांची जिले के निवासी हैं। हादसे के बाद हाईवा वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर फरार हाईवा की तलाश शुरू कर दी है।

इस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने एनएच-23 पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है; उनकी पहचान परिजनों के आने के बाद ही हो पाएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post