Breaking News

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान

Khunti: जिला परिवहन पदाधिकारी के निदेशानुसार जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों, पंचायतों एवं हाट-बाजारों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम विशेष रूप से उन इलाकों में आयोजित किया गया, जहां सड़क दुर्घटनाओं की आशंका अधिक बनी रहती है।

इस क्रम में कर्रा, जलटंडा बाजार एवं खूंटी बाजारटांड़ में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, यातायात संकेतों (साइनेज), सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अनिवार्यता, गुड समरीटन कानून तथा हिट एंड रन मुआवजा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। कलाकारों ने सरल और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से यह संदेश दिया कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित किया गया तथा यह बताया गया कि यातायात नियमों का पालन कर न केवल स्वयं सुरक्षित रहा जा सकता है, बल्कि दूसरों की जान भी बचाई जा सकती है। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति की मदद करने और उसे अस्पताल पहुंचाने के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग, मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने, ओवरस्पीडिंग, स्टंटबाजी और ओवरलोडिंग न करने का संदेश दिया गया। लोगों से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।

इस जागरूकता अभियान के तहत आज रनिया एवं तोरपा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन के माध्यम से भी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। प्रमुख चौक-चौराहों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट का वितरण कर आमजन को नियमों के प्रति सचेत किया गया।

परिवहन विभाग के इस प्रयास से लोगों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post