Breaking News

गढ़वा में ट्रक–स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, घर में घुसी गाड़ी; चार की मौके पर मौत

Garhwa : झारखंड के गढ़वा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसी।

मृतकों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नरेंद्र कुमार, जितेंद्र पासवान, बादल पासवान और विक्की पासवान के रूप में की गई है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक और स्कॉर्पियो दोनों ही तेज रफ्तार में थे, जिससे टक्कर बेहद जोरदार हो गई। वहीं मृतकों के परिजनों का आरोप है कि ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो को टक्कर मारी। बताया गया कि सभी लोग यूपी के बिलासपुर बॉर्डर क्षेत्र से एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

नेताओं ने जताया शोक, जांच शुरू
इस घटना पर झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता रामचंद्र चंद्रवंशी ने गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। मामले को लेकर एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि देर रात हुए इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक की पहचान व चालक की तलाश की जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post