Breaking News

सोनमेर में हिंदू युवा जुटान सह वनभोज का आयोजन, युवा विकास व स्वरोजगार पर हुआ मंथन

Khunti: खूंटी जिले के सोनमेर में हिंदू युवा जुटान सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले समेत आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदू युवाओं के सामाजिक विकास, रोजगार, स्वरोजगार और संगठनात्मक एकता पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मुकेश जायसवाल ने कहा कि युवाओं को व्यवसाय से जुड़ना चाहिए, क्योंकि कोई भी व्यवसाय छोटा नहीं होता। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील की। वहीं शशांक राज ने कहा कि आज सरकारी योजनाओं में समुदाय की भागीदारी कम होती जा रही है, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।

आयोजन समिति के परमानंद सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू युवा मोबाइल तक ही सीमित होते जा रहे हैं, जबकि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ धर्म और समाज के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सौरभ कुमार साहू ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी तलाशने होंगे। उन्होंने कहा कि पढ़ने वाले युवा नौकरी की तैयारी जरूर करें, लेकिन साथ ही व्यवसाय से भी जुड़े रहें ताकि नौकरी न मिलने की स्थिति में वे आत्मनिर्भर बन सकें।

इस जुटान में कर्रा, खूंटी, मुरहू, तोरपा, लापुंग, बानो, तमाड़ एवं रांची सहित विभिन्न क्षेत्रों से युवा शामिल हुए और एक स्वर में हिंदू एकता एवं युवा विकास की बात कही।

आयोजन समिति में मुख्य रूप से संदीप सिंह, परमानंद सिंह, विष्णु दास, सत्यम कुमार, अनिल कच्छप, अंकित, रवि मेहता, पुष्पराज, रितेश सिंह, अभिषेक नायक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post