Breaking News

सोमा मुंडा हत्याकांड के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला अशोक कुमार सिंह बने खूंटी के नए थाना प्रभारी

Khunti: खूंटी थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता व पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच तत्काल प्रभाव से खूंटी थाना प्रभारी मोहन कुमार को उनके पद से हटा दिया है।

उनके स्थान पर तोरपा सर्कल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह को खूंटी का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार सिंह ने पदभार संभालते ही जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने की बात कही है।

गौरतलब है कि बीते दिनों खूंटी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों द्वारा पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे जिले सहित राज्यभर में आक्रोश का माहौल बन गया था और पुलिस की कार्यशैली व कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे थे। साथ ही तत्कालीन थाना प्रभारी को हटाने की मांग भी तेज हो गई थी।

जनभावनाओं और हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए मोहन कुमार को थाना प्रभारी पद से हटाकर उनकी जगह अनुभवी अधिकारी अशोक कुमार सिंह को खूंटी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रशासन को उम्मीद है कि नए थाना प्रभारी की नियुक्ति से अपराध नियंत्रण, त्वरित जांच और आम जनता के बीच विश्वास बहाली में सुधार होगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post