Breaking News

खूंटी में सड़क सुरक्षा माह के तहत लोयला स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khunti: खूंटी जिला में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार लोयला स्कूल परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा विद्यार्थियों सहित आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने सुरक्षित वाहन परिचालन के विभिन्न तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी। छात्रों को सड़क संकेत (साइनेज), रोड मार्किंग, मोटर वाहन अधिनियम एवं राह वीर योजना के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को समय पर और उचित सहायता देकर उसकी जान बचाई जा सकती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए।

वहीं रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट ने सड़क सुरक्षा नियमों, हिट एंड रन सड़क दुर्घटना मुआवजा योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित सड़क व्यवस्था एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार पर जोर दिया।

बताया गया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post