Breaking News

नगर निकाय चुनाव में देरी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, समाहरणालय तक पैदल मार्च

Giridih: नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च निकालते हुए जिला समाहरणालय तक मार्च किया और उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना देकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन में पूर्व सांसद रविंदर राय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, निवर्तमान महापौर सुनील पासवान, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, विनय सिंह, नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते नजर आए।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर जानबूझकर नगर निकाय चुनाव टालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से नगर निकाय संस्थाएं भंग पड़ी हैं, जिससे शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य ठप हो गए हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है। नेताओं का आरोप था कि सरकार जनता के अधिकारों की अनदेखी कर चुनाव से बचने का प्रयास कर रही है।

भाजपा नेताओं ने मांग की कि नगर निकाय चुनाव अविलंब कराए जाएं और इन्हें पार्टी आधारित प्रणाली के तहत संपन्न किया जाए। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ईवीएम के माध्यम से मतदान कराने की भी मांग उठाई गई। उनका कहना था कि पार्टी आधारित चुनाव से जनता को अपने प्रतिनिधि चुनने में आसानी होगी और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post