Breaking News

आजसू का खाद्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप, राशन चोरी को बढ़ावा देने का दावा

Ranchi : आजसू पार्टी ने झारखंड के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि मंत्री ने राशन डीलरों को अनाज की चोरी के लिए अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित किया है। आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने आरोप लगाया कि मंत्री ने जामताड़ा में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान राशन डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं के अनाज में आधा किलो कटौती को “पाप नहीं” बताया।

प्रवीण प्रभाकर के अनुसार, शुक्रवार को जामताड़ा नगर भवन में खाद्य आपूर्ति विभाग की 4जी ई-पास मशीन वितरण योजना के कार्यक्रम में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि डीलरों के भी बाल-बच्चे हैं, इसलिए आधा किलो अनाज की कटौती को गलत नहीं माना जाना चाहिए। आजसू ने इस बयान को गरीबों के हक पर चोट बताते हुए कहा कि यह राशन चोरी को बढ़ावा देने जैसा है।

उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर राशन डीलरों को पिछले आठ महीनों से कमीशन नहीं मिला है, वहीं दूसरी ओर मंत्री का ऐसा बयान स्थिति को और गंभीर बना रहा है। आजसू ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

11 जनवरी को खिजरी में आजसू का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन

आजसू पार्टी का खिजरी विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 11 जनवरी को गेतलसूद डैम के पास आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर खिजरी क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो से उनके बुकरू स्थित आवास पर मुलाकात की। बैठक में संगठन के विस्तार, रणनीति और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

5 जनवरी से युवा आजसू का सदस्यता अभियान शुरू

युवा आजसू की ओर से “आजसू की दस्तक – हर घर तक” नाम से सदस्यता अभियान की शुरुआत 5 जनवरी को रांची के कचहरी रोड स्थित रांची यूनिवर्सिटी गेट के पास से की जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव करेंगे।

युवा आजसू नेताओं चेतन प्रकाश, अमित यादव और अमित साहू ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह अभियान 90 दिनों तक चलेगा और इसके तहत रांची महानगर के सभी 53 वार्डों को कवर किया जाएगा। अभियान का लक्ष्य एक लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है।

संगठन मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि यह अभियान पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पार्टी हर वार्ड में जाकर लोगों से संवाद करेगी और उनकी समस्याओं को नेतृत्व तक पहुंचाएगी।

युवा आजसू के प्रदेश संयोजक चेतन प्रकाश ने कहा कि यह अभियान केवल सदस्यता तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के युवाओं को एक नई दिशा देने का संकल्प है। प्रेसवार्ता में अमित साहू, किशोर मंडल, सनी चंद्रवंशी, मोहित ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post