Khunti: कर्रा थाना क्षेत्र के कटमकुकु जंगल के पहाड़ उपर मंगलवार शाम को कर्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार काटमकुकु जंगल के बीचोंबीच पहाड़ के उपर करीब पांच-छह दिन पुराना जला एवं सड़ा-गला हुआ शव बरामद किया गया. शव को देखने से प्रतित होता है कि अज्ञात व्यक्ति कि उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच है. अपराधियों द्वारा हत्या के बाद साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया है
ज्ञात हो कि खूंटी-रांची जिला का कर्रा प्रखंड के काटमकुकु, कुलहुटू जंगल बोर्डर एरिया है और काफी सन्नाटा है जिससे क्षेत्र में काफी घटना घट रही है हाल में ही एक युवती काटमकुकु जंगल में हत्या के बाद चेहरा कुचल दिया गया था जिसकी पहचान नहीं पाई है एवं अप्रैल 2025 में ही काटमकुकु जंगल समीप एक युवती कि हत्या करके शव जला दिया गया था दिन-प्रतिदिन लोधमा पंचायत के काटमकुकु जंगल में अपराधियों द्वारा बेधड़क घटना अंजाम दिया जा रहा है जिससे पुरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है
घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों द्वारा पुरी तैयारी से लोगों को बहला फुसलाकर लोधमा टीओपी के काटमकुकु जंगल में लाया जाता है जिसके बाद खिला-पिलाकर घटना को अंजाम दिया जाता है जिसमें अधिकतर बाहरी लोग होते हैं यह लोधमा क्षेत्र के प्रतिदिन समस्या बनती जा रही है।



