Breaking News

Akhanda 2 Box Office : पहले हफ्ते में 100 करोड़ पार, लेकिन आगे की राह चुनौतीपूर्ण

Akhanda 2 Box Office Collection : साउथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म Akhanda 2 ने रिलीज़ के पहले हफ्ते में फैंस से अच्छी प्रतिक्रिया पाई और भारत में 7 दिनों में लगभग 76.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, विदेशों से फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 7वें दिन तक लगभग 100 करोड़ रुपये पार कर गया।

फिल्म ने एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड बनाया था। पहले हफ्ते के दौरान फैंस ने अच्छी खासी ऑडियंस दी, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई अचानक धीमी पड़ गई। खासकर हिंदी भाषी और ओवरसीज ऑडियंस से फिल्म को उतना रिस्पॉन्स नहीं मिला, जितना मेकर्स को उम्मीद थी। पहले हफ्ते की कमाई, भारत में: 76.40 करोड़ रुपये, विदेशों से: 11.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कुल: लगभग 99-100 करोड़ रुपये

फिल्म ने 7वें दिन मात्र 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो कि अब तक का सबसे कम दैनिक कलेक्शन है। Akhanda 2 का बजट रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 150 करोड़ रुपये है। ऐसे में अभी फिल्म को अपने बजट के करीब पहुंचना ही सबसे बड़ी चुनौती है। आने वाले वीकेंड और त्योहारी समय में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी होगा।

फिल्म को अब साउथ सुपरहिट फिल्म धुरंधर और आने वाली बड़ी फिल्म Avatar 3 के साथ टक्कर का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा, पहले पार्ट की सफलता और तीसरे पार्ट की घोषणा के चलते इस फ्रेंचाइज़ी की इज्जत और रिदम बचाना भी Akhanda 2 की जिम्मेदारी बन गई है।

हालांकि फिल्म ने पहले हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, लेकिन धीमी कमाई और बड़े बजट की वजह से Akhanda 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता अभी पूरी तरह तय नहीं है। अब फिल्म के लिए मुख्य चुनौती यह है कि आने वाले हफ्तों में कमाई बनाए रखते हुए अपने बजट को कवर करना।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post