Breaking News

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का टीजर आज होगा लॉन्च, भूषण कुमार और अहान शेट्टी ने लिया सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद

‘Border 2’ Teaser will be Launched Today : सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर आज यानी 16 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे रिलीज किया जाएगा। टी-सीरीज़ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए इस ऐलान की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया है, “एक ऐसा पल जिसने देश के इतिहास को रचा, अब नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।”

मंदिर में ली गई पूजा

टीजर लॉन्च से पहले फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, निधि दत्ता और अभिनेता अहान शेट्टी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।

रिलीज डेट और कास्ट

‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।

विवादों का अतीत

फिल्म विवादों में तब आई थी, जब FWICE ने दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग पर सवाल उठाया। संगठन ने कहा कि उन्होंने हाल ही में एक पाकिस्तानी अभिनेत्री के साथ प्रोजेक्ट किया था और देशभक्ति फिल्म में यह ठीक नहीं।

मेकर्स ने लिखित अपील की कि दिलजीत की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और रिप्लेसमेंट से करोड़ों का नुकसान हो सकता है। FWICE ने इस अपील को स्वीकार कर लिया और भविष्य में नियम पालन की शर्त पर बैन हटा लिया।

फैंस अब फिल्म के टीजर और आगामी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post