Breaking News

झारखंड भाजपा ने 279 मंडल अध्यक्षों की घोषणा, शेष 240 नाम 16 दिसंबर तक होंगे तय

Ranchi : झारखंड भाजपा ने संगठन पर्व के तहत मंडल स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए 279 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। रविवार को भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रदीप वर्मा ने इसकी अधिकृत सूची जारी की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 519 मंडल हैं, जिनमें से शेष 240 मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी तेज़ी से चल रही है और इसे 16 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर चल रही सूचियां भ्रामक: भाजपा
प्रदीप वर्मा ने स्पष्ट किया कि इंटरनेट मीडिया पर चल रही कई सूचियां गलत और भ्रामक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी विरोधी तत्व कार्यकर्ताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल जिन जिलों के मंडल अध्यक्षों की अधिकृत घोषणा की गई है, उनमें रांची महानगर, रांची ग्रामीण, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, चतरा, हजारीबाग, दुमका, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद ग्रामीण, जामताड़ा, देवघर, पाकुड़, साहेबगंज और कोडरमा शामिल हैं।

घोषणा के बाद गढ़वा में विवाद और नाराजगी
मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद गढ़वा जिले में विवाद भी सामने आया है। चिनियां और रामकंडा मंडल में दिवंगत कार्यकर्ताओं के नाम सामने आने की चर्चा के बाद डंडई मंडल को लेकर असंतोष उभर आया। भाजयुमो उपाध्यक्ष अलख निरंजन ने सोशल मीडिया पर गीत की पंक्तियों के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की और संगठन के निर्णय पर सवाल उठाए। रमना और अन्य क्षेत्रों से भी तंज भरी प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जिससे मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ रहा असंतोष
भाजपा के मंडल स्तर के कई कार्यकर्ता अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। संगठन की ओर से इस पर फिलहाल आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आने के कारण विपक्षी दल और आम लोग भी इस मुद्दे पर टिप्पणी कर रहे हैं। इससे संगठन के भीतर असंतोष और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पांकी में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान
इधर, पांकी विधानसभा क्षेत्र में नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों के सम्मान में मौर्या फार्म हाउस में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता और भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। सभी मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों को शाल, माला और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, अनुशासन में रहकर काम करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post