Breaking News

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की हार्ड लैंडिंग, पिछला हिस्सा जमीन से टकराया; 56 यात्री थे सवार

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान की हार्ड लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया। भुवनेश्वर से रांची आ रही फ्लाइट संख्या 6ई-7361 के लैंडिंग के समय विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद एहतियातन हार्ड लैंडिंग कराई जा रही थी।

इस विमान में कुल 56 यात्री सवार थे। अचानक तेज झटका लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की भी सूचना है। पायलट ने सूझबूझ से विमान को नियंत्रित किया और सुरक्षित रूप से एप्रन तक ले जाया गया।

विमान उड़ान के लिए अयोग्य घोषित
लैंडिंग के बाद जांच में विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त पाया गया। इंजीनियरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में विमान को उड़ान के लिए असुरक्षित बताया गया है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए रांची एयरपोर्ट प्रशासन ने विमान को ग्राउंडेड कर दिया है।

अगली उड़ान रद्द, यात्रियों ने जताई नाराजगी
हादसे का असर रांची से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की अगली उड़ान पर भी पड़ा, जिसे रद्द कर दिया गया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें देर रात तक एयरपोर्ट पर बैठाए रखा गया और स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। विमान को रात करीब 9:40 बजे ग्राउंडेड घोषित किया गया था।

होटल और भोजन की व्यवस्था
एयरलाइंस की ओर से पहले 6–7 घंटे बाद वैकल्पिक विमान से यात्रा कराने की बात कही गई, लेकिन व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद इंडिगो ने यात्रियों के लिए होटल और भोजन की व्यवस्था की। रांची से भुवनेश्वर जाने वाले 77 यात्रियों को रात में ही ठहराया गया।

फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post