Breaking News

Jharkhand Politics: कांग्रेस में नहीं थम रहा विवाद, विधायक दल के नेता और मंत्री की नोकझोंक से पार्टी में हड़कंप

Ranchi : झारखंड कांग्रेस में अंदरूनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रांची विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने पार्टी को सकते में डाल दिया है।

सदन में चर्चा के दौरान प्रदीप यादव ने स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ियों और अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उनके आरोपों को झूठ करार दिया। दोनों नेताओं के बीच हुई इस सार्वजनिक तकरार से पार्टी नेतृत्व चिंतित है।

विवाद के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दोनों नेताओं को संयम बरतने और अनावश्यक विवादों से दूर रहने की सलाह दी है। वहीं, कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए यह समिति के दायरे में नहीं आता।

उरांव ने कहा कि विधानसभा की गतिविधियों में न तो कोर्ट हस्तक्षेप करता है और न ही पार्टी का इसमें प्रत्यक्ष हस्तक्षेप करना उचित है। इसी कारण कांग्रेस संगठन में इस मामले को लेकर अभी तक किसी कार्रवाई की कोई सुगबुगाहट नहीं है।

दो वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई इस नोकझोंक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है, वहीं राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस के भीतर बढ़ते मतभेदों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post