Breaking News

प्रदीप बलमुचू ने सीएम हेमंत सोरेन से मांगी सफाई, कहा– दिल्ली प्रवास पर चुप्पी से बढ़ रहा भ्रम

Ghatsila: झारखंड की मौजूदा राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके हालिया दिल्ली प्रवास को लेकर सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने की मांग की है।

बलमुचू ने कहा कि मुख्यमंत्री तीन दिनों के दिल्ली दौरे से लौट चुके हैं, लेकिन वे वहां किस उद्देश्य से गए थे और किन लोगों से मिले, इसकी जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। इस चुप्पी के कारण राज्य में गठबंधन सरकार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और भ्रम पैदा हो रहे हैं।

“सीएम की चुप्पी से बढ़ रहा है भ्रम”

प्रदीप बलमुचू ने कहा कि सीएम प्रधानमंत्री या अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिलते हैं तो यह स्वाभाविक है, इसमें किसी तरह की रोक नहीं है। लेकिन अगर उन्होंने महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया है, तो उससे जुड़े मुद्दों और चर्चाओं की जानकारी जनता तक पहुंचनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में फैली राजनीतिक अटकलों को देखते हुए सीएम का स्पष्ट बयान आना आवश्यक है। इससे न केवल सरकार की मंशा स्पष्ट होगी, बल्कि गठबंधन को लेकर फैल रहा भ्रम भी दूर होगा।

बलमुचू ने कहा कि मुख्यमंत्री को जनता के विश्वास और राजनीतिक स्थिरता को मजबूत करने के लिए दिल्ली प्रवास से जुड़े तथ्यों को सामने रखना चाहिए, क्योंकि अभी तक उनकी चुप्पी ही संदेह और चर्चाओं को हवा दे रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post