Breaking News

झारखंड में 5 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड; आज तापमान 3° बढ़ेगा, कल फिर 4° गिरेगा, बच्चों-बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाह

Ranchi : दिसंबर की शुरुआत के साथ ही झारखंड में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में सुबह और शाम तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। अचानक बढ़ी ठंड का असर लोगों की सेहत पर भी दिख रहा है। अस्पतालों के ओपीडी में सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या बढ़कर 80% तक पहुंच गई है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हल्की राहत मिलेगी। लेकिन इसके अगले ही दिन पारा 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है। 2 से 5 दिसंबर के बीच झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से भी नीचे जा सकता है।

कई क्षेत्रों में पारा 5 डिग्री तक जाने की संभावना
रांची के मैक्लुस्कीगंज और कांके में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रातें और ठंडी होंगी। पिछले 24 घंटे में चाईबासा का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और गुमला का न्यूनतम 8.3 डिग्री दर्ज किया गया।

पठारी क्षेत्रों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह और देवघर में दिन का तापमान 26–30 डिग्री और रात का तापमान 12–16 डिग्री के बीच रहेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है।

उत्तर-पश्चिमी जिलों में हवा होगी तेज
चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और गढ़वा में उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज होंगी, जिससे तापमान 8–12 डिग्री तक गिर सकता है। यहां ठिठुरन और बढ़ेगी। रांची, रामगढ़, खूंटी और गुमला में रात का तापमान 10–13 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

दक्षिणी जिलों—जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा और सिमडेगा—में रात का तापमान सबसे तेजी से गिर रहा है। कुछ जगहों पर पारा 9–11 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि दिन का तापमान 26–29 डिग्री रहेगा।

शीतलहर के आसार, किसानों को अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि 3 दिसंबर से आसमान साफ रहेगा, लेकिन इससे रातें और ठंडी होंगी। 4 और 5 दिसंबर को कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। जहां पारा 4–5 डिग्री तक पहुंचेगा, वहां पाला पड़ने की संभावना भी है।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों को पाला और ठंड से बचाने की तैयारी करें। विभाग ने कहा है कि मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे सुबह-शाम गर्म कपड़ों का उपयोग करें और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post