Breaking News

जामताड़ा में 45 लाख की नकली शराब जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Jamtara : जामताड़ा पुलिस ने नारायणपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लाख रुपए मूल्य की नकली विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।

जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि गोविंदपुर से बिहार भेजे जाने की सूचना मिली थी। यह शराब एक डीसीएम गाड़ी के माध्यम से भेजी जा रही थी, जिसे दो अन्य चार-पहिया वाहन एस्कॉर्ट कर रहे थे। सूचना के आधार पर एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

30 नवंबर 2025 को पाण्डेयडीह मोड़ स्थित गोविंदपुर–साहेबगंज मुख्य मार्ग पर जांच अभियान चलाया गया। तलाशी में डीसीएम गाड़ी के कुरकुरे की बोरी के पीछे छिपाकर रखी 210 पेटी नकली विदेशी शराब और 78 गैलन स्पिरिट (3120 लीटर) बरामद की गई। इसके अलावा एस्कॉर्ट कर रहे कार से 15 पेटी शराब मिली।

कुल मिलाकर 225 पेटियों में 5400 बोतलें (2025 लीटर) नकली शराब जब्त की गई। झारखंड में सरकारी मूल्य लगभग 15.95 लाख रुपए, जबकि बिहार में अनुमानित बाजार मूल्य 45 लाख रुपए आंका गया।

पुलिस ने तस्करों दारा सिंह, चंदर मंडल, मो. रहीम अंसारी और संतोष पासवान को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन वाहन, सात मोबाइल फोन, 33 हजार रुपए नगद और आधार व पैन कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए।

यह कार्रवाई नकली शराब की तस्करी और उसकी बिहार में सप्लाई को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post