Breaking News

Bihar–Jharkhand News Today: मुजफ्फरपुर में गरजा बुलडोजर, डिप्टी सीएम बोले—अपराधी-भ्रष्टाचारी नहीं बख्शे जाएंगे; बेगूसराय में हादसा, गया में नक्सली गिरफ्तार

Ranchi/Patna : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अपराध और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार को मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन ने मोतीझील बाजार में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। वहीं बेगूसराय में भयावह सड़क हादसा हुआ और गया में पुलिस ने 10 साल से फरार कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया। उधर, महिलाओं को आर्थिक शक्ति देने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज 10 लाख लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी गई।

मुजफ्फरपुर के व्यस्ततम मोतीझील बाजार में दो बुलडोजर लेकर प्रशासन उतरा और सड़क पर फैले अवैध निर्माणों को हटाया गया। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा “भ्रष्टाचार और अपराध पर सरकार की पैनी नजर है। अपराधी और भू-माफिया किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे।”

लखीसराय पहुंचे डिप्टी सीएम का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बाद में उन्होंने मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा कर प्रदेशवासियों की मंगलकामना की।

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा—बारात जा रहे युवक और घोड़े की मौत बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने घोड़े पर सवार युवक को कुचल दिया। मरने वाले युवक की पहचान वशिष्ठ कुमार (सीहमा गांव) के रूप में हुई। घोड़ा और युवक दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

गया में 10 साल से फरार नक्सली गिरफ्तार गया पुलिस ने कुख्यात नक्सली दारा यादव को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वह पिछले 10 वर्षों से फरार था और कई नक्सली घटनाओं में वांछित था।

महिला रोजगार योजना—10 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये बिहार सरकार आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेज रही है। अब तक 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाएँ इस योजना का लाभ ले चुकी हैं। भुगतान के साथ ही लाभार्थियों को मोबाइल पर SMS भी भेजा जा रहा है।

पश्चिमी चंपारण की सुनीता ने कहा— “हम लोग बहुत खुश हैं कि सीएम साहब फिर आए हैं। 10,000 रुपये मिल रहा है, राशन-बिजली-पेंशन सब पर अच्छा काम हुआ है।”

झारखंड में ठंड बढ़ी, कांके में पारा 6.4° झारखंड में ठंड दस्तक दे चुकी है। रांची के कांके का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post