Breaking News

डहकेला पंचायत भवन में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम सम्पन्न, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया

Khunti: कर्रा प्रखंड के डहकेला पंचायत भवन में गुरुवार को ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया उपस्थित रहे। मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने में सहयोग किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार बीते ढाई से तीन वर्षों से लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार अभियान का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को किसी भी योजना का लाभ पाने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े, बल्कि विभाग स्वयं उनके गांव-टोलों तक पहुंचे। विधायक ने ग्रामीणों से कहा— “मैं आपका भाई और बेटा बनकर जनता की सेवा में हमेशा तत्पर हूं। कर्रा व तोरपा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आप बेहिचक सीधे संपर्क कर सकते हैं।”

ऑन द स्पॉट प्रमाणपत्र निर्गत, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के लिए ऑन द स्पॉट जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्र जारी किए गए। महिला मंडल की दीदियों के लिए पहचान पत्र बनाए गए। साथ ही छोटे बच्चों का अन्नप्राशन एवं गोद भराई संस्कार भी सम्पन्न हुआ। बच्ची का मुँह-झूठी रस्मे कराई गई और ग्रामीण महिलाओं को फूलो-झानों योजना से जोड़ा गया। विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन भी लिए गए तथा पात्र लोगों को त्वरित लाभ उपलब्ध कराया गया।

विभागों की व्यापक सहभागिता

कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, अंचल कार्यालय, आईसीडीएस, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पशुपालन, पेयजल, मनरेगा, आवास योजना, जेएसएलपीएस, उद्योग विभाग, पीडीएस सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर कई समस्याओं का समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व गणमान्य

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कर्रा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेशिया, अंचल अधिकारी अन्वेशा ओना, जरियागढ़ थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, मुखिया ग्लोरिया लुगुण, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष मार्सल आईंद, प्रखंड सह सचिव लछुवा लोहरा, उप मुखिया सुनील धान, पंचायत उपाध्यक्ष नमजन होरो, मंगल पहान, जुगनू निभा, गंदूर उरांव, सजीव सिंह सहित पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के सफल संचालन से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया तथा स्थानीय लोगों ने सरकार द्वारा संचालित इस पहुंच-सेवा की सराहना की।

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post