Breaking News

रांची में अतिक्रमण मुक्त जमीन पर होगा बड़ा विकास: नगर निगम की मास्टर प्लानिंग का खुलासा

Ranchi : रांची नगर निगम ने हाल ही में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीनों के सदुपयोग के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। इन जमीनों पर अब बाजार, पार्किंग स्थल, सामुदायिक केंद्र, वॉक-वे, ग्रीन गार्डन, आश्रयगृह और लेबर शेड जैसी महत्वपूर्ण जनोपयोगी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नगर निगम का लक्ष्य है कि इन खाली भूमि का सही उपयोग हो और शहर को बेहतर, व्यवस्थित तथा सुंदर रूप दिया जा सके।

नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव की पहल पर शहर में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के बाद खाली हुए क्षेत्रों को अब अलग-अलग रूप में विकसित करने की तैयारी है—कहीं पैदल रास्ता (वॉक-वे) बनेगा, तो कहीं छोटे-छोटे ग्रीन गार्डन तैयार किए जाएंगे। मुख्य सड़कों के किनारे खाली भूमि पर पार्किंग ज़ोन बनाने पर विशेष जोर है, ताकि शहर में यातायात की समस्या कम हो सके।

निगम ने कुछ क्षेत्रों में वेंडिंग जोन, लेबर शेड (श्रमिक सम्मान स्थल) और आश्रयगृह बनाए जाने की भी योजना बनाई है। अतिक्रमण मुक्त जमीनों पर निगम चारदीवारी भी बनवा रहा है, ताकि भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


तीन प्रमुख मार्गों पर वॉक-वे निर्माण (लागत रुपये में)

  • न्यू मार्केट चौक से हरमू मिनी ट्रांसफर स्टेशन ब्रिज तक
    लागत: 2,71,58,400

  • भुसूर नदी ब्रिज से डिबडीह फ्लाईओवर तक
    लागत: 1,91,39,000

  • मेडिका चौक से बूटी मोड़ चौक तक
    लागत: 2,00,96,700

  • मधुकम स्थित बीएसयूपी आवास परिसर के समीप
    लागत: 29,36,500


खाली भूमि पर चारदीवारी निर्माण (लागत रुपये में)

  • इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, मोरहाबादी मैदान के पास
    लागत: 20,68,400

  • वार्ड-11, कसाई मोहल्ला
    लागत: 23,79,850

  • कुसुम विहार रोड नंबर-9 के पास
    लागत: 38,65,800

  • मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के पास
    लागत: 58,88,800

  • वार्ड-48, बड़ा घाघरा के समीप निगम की भूमि
    लागत: 28,27,100

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post