Breaking News

चाईबासा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: अवैध लोडेड पिस्टल के साथ जमीन कारोबारी गिरफ्तार

Chaibasa : चाईबासा पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए संभावित बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया। पुलिस ने जमीन कारोबारी रमेश दास को लोडेड देसी पिस्टल और कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह सरायकेला की ओर से हथियार लेकर चाईबासा आ रहा था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहाम टूटी ने बताया कि 9 नवंबर की शाम पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर सरायकेला से चाईबासा की ओर आ रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना से छापामारी दल गठित किया गया।

टीम ने ग्राम टोन्टो पुलिया के पास वाहनों की सघन जांच शुरू की, जिसके दौरान पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार रमेश दास को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, 7.65 mm के सात जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद किए गए।

वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया, किया अपराध स्वीकार
पुलिस ने जब हथियार से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो रमेश दास कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इसके बाद हथियार जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

मामला दर्ज, जांच जारी
इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 180/25, दिनांक 10.11.2025 के तहत धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

जमीन कारोबार से जुड़ा है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी रमेश दास, ग्राम गुटूसाई तुरीटोला (मुफ्फसिल थाना क्षेत्र) का निवासी है और चाईबासा में जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह हथियार कहां से लाया और उसका मकसद क्या था।

पुलिस की अपील
एसडीपीओ बहाम टूटी ने आम जनता से अपील की है कि अपराध या संदिग्ध गतिविधियों की किसी भी सूचना के लिए नजदीकी पुलिस थाना, चाईबासा पुलिस कंट्रोल रूम (मोबाइल नंबर: 9508243586) या डायल 112 पर तुरंत जानकारी दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। छापामारी दल में थाना प्रभारी विनोद कुमार, अरविंद कुमार कुशवाहा, निमाई टुडू और सशस्त्र बल शामिल थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post