Breaking News

शहीद सिपाही रायन भंगरा के शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित — वीरता और एकता को किया गया नमन

Khunti: लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को सशक्त करने और देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद नायकों के बलिदान को सम्मानित करने की कड़ी में 94 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), खूंटी द्वारा आज निर्मला हाई स्कूल, डोरमा (तोरपा) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहीद सिपाही/जीडी रायन भंगरा के शहादत दिवस पर समर्पित था, जिन्होंने 31 अक्टूबर 1987 को पंजाब में ड्यूटी के दौरान वीरगति प्राप्त की थी।

कार्यक्रम के दौरान यह याद किया गया कि शहीद रायन भंगरा पंजाब राज्य के गांव कबीरपुर, जिला कपूरथला में उग्रवादियों की गतिविधियों को रोकने के दौरान अंबुश हमले में वीरतापूर्वक लड़ते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी शहादत भारतीय बलों की अनुशासन, निष्ठा और देशप्रेम की प्रेरणादायक मिसाल है।

इस अवसर पर संतोष कुमार के. (उप कमांडेंट, 94 बटालियन, CRPF) ने शहीद रायन भंगरा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वीर नारी सुसारी मेंगरा को शॉल और साड़ी भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके परिवार की समस्याओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक (जीडी) विष्णु छेत्री, शहीद के परिवारजन, ग्रामवासी तथा 94 बटालियन के अन्य अधिकारी और जवान भी उपस्थित थे। सभी ने शहीद रायन भंगरा की वीरता को नमन किया और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 94 बटालियन CRPF, खूंटी द्वारा “एकता दौड़” (Run for Unity) का भी आयोजन किया गया। इस दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और समर्पण की भावना को मजबूत करना था।

दौड़ के समापन पर सभी जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में निरीक्षक (जीडी) अजीत कुमार ठाकुर सहित बड़ी संख्या में CRPF कर्मी शामिल हुए।

उप कमांडेंट संतोष कुमार के ने कहा कि “सरदार पटेल का जीवन हमें एकता, त्याग और सेवा का संदेश देता है। उनके आदर्शों पर चलकर हम देश की अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत बना सकते हैं।”

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post