Breaking News

रांची में आदिवासी संगठनों की रैली से पहले बड़ा सड़क हादसा, NH-33 पर चार की मौत, कई घायल

Ranchi (Bundu): रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर सोमवार सुबह गोसाईडीह के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब आदिवासी संगठन की रैली में शामिल होने जा रहे लोग बुंडू की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार में जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश, थानेदार राम, और इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची रिम्स रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में रैली में शामिल होने जा रहे 20 से अधिक लोग सवार थे। गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर चालक का नियंत्रण छूट गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को निकालने में मदद की।

मृतकों की पहचान अभी तक औपचारिक रूप से नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि रांची के बुंडू में सोमवार को आदिवासी संगठनों द्वारा कुड़मी समुदाय के विरोध में आयोजित रैली थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेने के लिए आसपास के जिलों से आ रहे थे। हादसे की खबर से रैली में शामिल होने वालों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post