Breaking News

Sidgora, Jamshedpur : जमशेदपुर में फिर कार में लगी आग, सात दिनों में तीसरी घटना से बढ़ी दहशत

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयाडीह कान्हु भट्टा में सोमवार तड़के एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। यह घटना झामुमो नेता सोनू सिंह के घर के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जल उठी और पूरी तरह खाक हो गई।

घटना सोमवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। उस समय सोनू सिंह और उनके परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। अचानक इलाके के एक व्यक्ति ने गाड़ी में उठती लपटें देखीं और तुरंत उन्हें इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही सोनू सिंह और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बालू और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कार को बचाया नहीं जा सका। इसके बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।

थोड़ी ही देर में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या असामाजिक तत्वों की शरारत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि पिछले सात दिनों में जमशेदपुर में यह तीसरी कार में आग लगने की घटना है। इससे पहले न्यू बारीडीह और सोनारी क्षेत्रों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय वाहन मालिकों में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस ने सभी घटनाओं की जांच एक साथ करने का निर्णय लिया है ताकि किसी संभावित साजिश का खुलासा किया जा सके।

 

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post