Breaking News

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में तूफान, छठ में बारिश की संभावना पर येलो अलर्ट

Jamshedpur: झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में छठ महापर्व के दौरान मौसम बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र अब धीरे-धीरे ताकत पकड़ रहा है और मौसम विभाग के मुताबिक यह अगले दो दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

मौसम विभाग ने 27 से 30 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। खासकर 29 अक्टूबर को तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यह खबर छठ पूजा की तैयारियों के बीच व्रतियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में यह प्रणाली लगातार सक्रिय हो रही है। 26 अक्टूबर तक इसके और गहराने की संभावना है, जबकि 27 अक्टूबर की सुबह तक यह चक्रवाती तूफान बन सकता है। यह 28 अक्टूबर की शाम या रात के दौरान आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के आसपास तट से टकरा सकता है।

इस तूफान के चलते आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है, जिससे स्थानीय प्रशासन ने पहले से ही सतर्कता बढ़ा दी है।

झारखंड में अप्रत्यक्ष असर के रूप में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां—में 27 से 30 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 27 अक्टूबर को हल्की बारिश और बादलों के छाने की संभावना है, जबकि 29 अक्टूबर को पूरे दिन तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। 30 अक्टूबर को हल्की बारिश और ठंड में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

कोल्हान के विभिन्न घाटों पर छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। घाटों की सफाई, सजावट और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। हालांकि बारिश की संभावना को देखते हुए व्रतियों में थोड़ी चिंता है, लेकिन उनका उत्साह कम नहीं हुआ है। लोग मानते हैं कि छठ मईया की कृपा से सब कुछ शुभ ही होगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post