Breaking News

सेल के रिटायर अधिकारियों के लिए खुशखबरी: C-टाइप आवास और पीआरपी पर फैसले की उम्मीद

Bokaro : सेल के सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अब लाइसेंस योजना के तहत उच्च श्रेणी का C-टाइप आवास मिलेगा। इससे पुराने अधिकारियों की आवास संबंधी समस्या काफी हद तक कम होगी। कंपनी प्रबंधन अन्य सुविधाओं को भी बेहतर बनाने पर विचार कर रहा है।

बोकारो स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधिकारियों के लिए 23 और 24 अक्टूबर को नई दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। इसमें सेल प्रबंधन और स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में लाइसेंस योजना के लिए अंतिम मानक तय किए जाएंगे।

वर्तमान में सेवानिवृत्त अधिकारियों को केवल EF-टाइप आवास 11 महीने के लिए लाइसेंस पर दिया जाता है। कई रिटायर डीआई, ईडी, सीजीएम और जीएम अधिकारी इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसका कारण यह है कि उन्हें सेवा काल में उच्च श्रेणी का आवास दिया गया था।

EF-टाइप आवास दो कमरे का होता है, जो कई रिटायर अधिकारियों की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। C-टाइप आवास मिलने से अधिकारियों को राहत मिलेगी और कंपनी को लाइसेंस पर उच्च श्रेणी का मकान देने से राजस्व में लाभ होगा।

वित्तीय वर्ष 2023-24 का पीआरपी भुगतान 17 अक्टूबर को किया गया था। 23 और 24 अक्टूबर की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 का परफॉर्मेंस रिलेटेड पेमेंट (पीआरपी) चर्चा का विषय होगा। प्रबंधन की वित्तीय स्थिति के आधार पर होली के समय भुगतान पर फैसला लिया जा सकता है।

इसके अलावा बैठक में मृतक अधिकारियों के आश्रितों के लिए अस्पताल में इलाज की सुविधा पर भी चर्चा हो सकती है। वर्तमान में केवल पति या पत्नी को इलाज की सुविधा दी जाती है, जबकि नई योजना में 25 साल तक पुत्र-पुत्री को भी यह सुविधा मिल सकती है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post