Breaking News

रनियां प्रखंड में ईन्द मेला का विधिवत उद्घाटन, विधायक सुदीप गुड़िया ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Raniya: प्रखंड के बेलसियांगढ़ बगीचा में आयोजित ईन्द मेला का उद्घाटन समारोह आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय विधायक तोरपा सुदीप गुड़िया ने विधिवत रूप से फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया।

विधायक ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों की परंपरागत रीतियों, ईन्द मेला और सांस्कृतिक विरासत को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस मेले के माध्यम से हमारी आपसी भाईचारा कायम रहता है और भविष्य में भी ईन्द मेला का आयोजन नियमित रूप से होना चाहिए।

सुदीप गुड़िया ने कमेटी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर रनियां प्रखंड समिति के सभी पदाधिकारी और मेला समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

मेला में स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। आयोजन के दौरान मेलों में लगी झूलों, खेलकूद और स्थानीय व्यंजनों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post