Breaking News

जमीन हड़पने के लालच में अपने हीं चाचा का 15 लाख रूपये में कराया मर्डर।

Khunti: कर्रा थाना क्षेत्र के सैलोंग के पास सड़क किनारे झाड़ी से बीते 22 सितंबर को मालगो गांव निवासी बुधवा उरांव का शव बरामद हुआ था।जिसे लेकर कर्रा थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिये जांच शुरू कर दी थी।

इसी क्रम में एसपी मनीष टोप्पो को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कर्रा थाना क्षेत्र के मालगो गांव निवासी बुधवा उरांव हत्याकांड का एक आरोपी बाल्टर कच्छप, पिता बिरसा कच्छप जो अपने घर रांची जिला के पंडरा ओपी क्षेत्र के मेजर कोठी जोजोनागा बाजरा में छुपा हुआ है। जिस सूचना पर एसपी मनीष टोप्पो के निर्देश पर तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के अगुवाई में एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर प्राप्त सूचना वाले जगह पर कार्रवाई के लिये भेजी गई।

वहीं पुलिस की छापेमारी दल ने प्राप्त सूचना वाले जगह पर पहुंच कर स्थानीय पंडरा ओपी थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवानों के सहयोग से छापामारी करते हुए एक आरोपी बाल्टर कच्छप को पकड़ लिया जिससे पुलिस ने पूछताछ की पूछताछ के क्रम में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए इस घटना में शामिल अन्य लोगों का भी नाम बताया।

गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें अनिल कच्छप पिता लाखो कच्छप ग्राम कच्चाबारी थाना कर्रा जिला खूंटी और जीवन बाखला पिता मार्शल बाखला ग्राम मालगो थाना कर्रा जिला खूंटी को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार अपराधियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तब उसमें जमीन विवाद का मामला सामने आया। इस घटना का मास्टरमाइंड के रूप में मृतक बुधवा उरांव का भतीजा जीवन बाखला का नाम सामने आया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में जीवन बाखला ने बताया कि उसके चाचा के साथ उसका जमीन विवाद चल रहा था जिसे लेकर अक्सर लड़ाई झगड़ा होते रहता था। जमीन का मामला कई बार कोर्ट तक पहुंचा लेकिन सभी फैसले उसके चाचा बुधवा उरांव के पक्ष में चला जाता था साथ हीं उसके चाचा का कोई बेटा भी नहीं है सिर्फ बेटियां है इस लिए उसने अपने चाचा बुधवा उरांव का मर्डर कर दिया ताकि पूरे जमीन जायदाद का मालिक वो खुद बन जाएगा।

जीवन बाखला ने अपने चाचा बुधवा उरांव का मर्डर करने के लिये अपने दोस्त अनिल कच्छप को जिम्मेदारी सौंप दी दोनों के बीच कुल 15 लाख रूपये में ये डील फाइनल हुआ जिसमें जीवन बाखला ने अनिल कच्छप को 14 लाख रूपये का भुगतान कर दिया था फिर उसी पैसे से अनिल कच्छप ने बुधवा उरांव के मर्डर के लिये दो लोगों बाल्टर कच्छप और उसके एक दोस्त से बात की जिसके साथ 7 लाख रूपये में मर्डर का सौदा तय हुआ था वादे के अनुसार अनिल कच्छप ने बाल्टर कच्छप और उसके दोस्त को सात लाख रूपये दे दिया और बांकी के सात लाख रूपये उसने खुद अपने पास रख लिया।

तय सौदा के तहत बाल्टर कच्छप और उसके एक सहयोगी खूंटी जिला का कर्रा थाना क्षेत्र पहुंच गया और बुधवा उरांव का रेकी करने लगा इसी क्रम में अपने निजी कार्यों से लौट रहे बुधवा उरांव का कर्रा थाना क्षेत्र के सैलोंग गांव के पास गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को गांव के हीं पास सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया था जिसे 22 सितंबर को स्थानीय ग्रामीणों के सूचना पर कर्रा थाना के पुलिस ने बरामद किया था। हालांकि अब पुलिस ने इस घटना के मास्टरमाइंड सहित तीन अपराधियों को पकड़कर जेल भेज दिया है जिसके पास से 5 लाख 40 हजार रूपये नगद सहित घटना में प्रयोग किए गए स्कूटी, 4 मोबाईल फोन और मृतक का स्कूटी बरामद किया है।

वहीं पुलिस की इस टीम में तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, तोरपा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार, पु.अ.नि. मुकेश कुमार यादव, पु.अ.नि.दीपक कांत कुमार, रिजर्व गार्ड और तकनीकी शाखा के टीम मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post