Breaking News

Ghatshila By Election 2025: घाटशिला उपचुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 16,178 नए युवा वोटर शामिल

jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला (अजजा) विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि इस सूची में कुल 2,55,823 मतदाता शामिल हैं, जो प्रारंभिक सूची से 4,456 अधिक हैं।

समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त ने यह जानकारी दी। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी मौजूद थीं। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची में युवाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तय समय-सारिणी के अनुसार 2 सितंबर को प्रारंभिक निर्वाचक नामावली प्रकाशित की गई थी। इसके बाद 2 से 17 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज हुईं, जिनका निपटारा 25 सितंबर तक कर लिया गया।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 सितंबर को अंतिम सूची जारी की गई। इस दौरान कुल 5,325 नए नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें 5,171 स्वीकार किए गए। वहीं, 715 नाम विलोपन और 3,645 संशोधन के आवेदन भी मंजूर किए गए।

अंतिम सूची के अनुसार, 1,24,899 पुरुष, 1,30,921 महिलाएं और 3 तृतीय लिंग मतदाता दर्ज हैं। सबसे खास बात यह है कि 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 16,178 युवा मतदाता सूचीबद्ध हुए हैं। यह संख्या पिछले चुनाव की तुलना में 21.57 प्रतिशत अधिक है।

उपायुक्त ने कहा कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी लोकतंत्र के प्रति उनकी जागरूकता का प्रतीक है। साथ ही दिव्यांग और सेवा मतदाताओं की सटीक पहचान निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता और प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नाम, पता और विवरण की जांच जरूर करें। यदि कोई त्रुटि मिले तो तत्काल सुधार कराएं। साथ ही उन्होंने आगामी उपचुनाव में सभी योग्य मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post