Breaking News

अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध संयुक्त पड़हा समिति की बड़ी कार्रवाई दो हाइवा पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Khunti: NGT के रोक के बावजूद खूंटी जिले के तोरपा कर्रा एवं रनिया इलाके से बड़े पैमाने पर नदियों से बालू के अवैध उत्खनन कर तस्करी की लगातार खबरें आती रही है। क्षेत्र में बढ़ते अवैध बालू परिवहन के खिलाफ ग्रामीण विरोध भी करते रहे है लेकिन अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने में प्रशासन लगातार नाकाम रही।

जिसका नतीजा है कि देर रात कर्रा क्षेत्र के ग्रामीणों को अवैध उत्खनन के परिवहन को रोकने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा जहां बीती रात अवैध बालू का खनन को रोकने को लेकर संयुक्त पड़हा समिति और ग्राम सभा ने कर्रा थाना क्षेत्र के बुडका टोंगरी (पहाड़) के पास से अवैध बालू परिवहन करते दो हाईवा गाड़ियों को पकड़ा

ग्रामीणों ने दोनों हाइवा कर्रा थाना के हवाले कर दिया, बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई गाड़ी तोरपा के कुल्डा बालू घाट से अवैध रूप से बालू लोड करके निकला था जो जरियागढ़ वनक्षेत्र होते हुए कर्रा से रांची की ओर जा रहा था तभी ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिन गाड़ियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया है उसमें JH01CL- 4215, JH01DS-5668 शामिल है। इस कार्रवाई में पढ़हा समिति के कार्यकता शामिल थे।

अवैध बालू का खनन को रोकने को लेकर संयुक्त पड़हा समिति और ग्राम सभा ने लगभग चार दिन पूर्व खूंटी डीसी, एसपी, एसडीएम, खनन विभाग और वन विभाग को ज्ञापन सौंपा गया था। ताकि अवैध उत्खनन को रोका जा सके लेकिन कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला और अब संयुक्त पड़हा समिति ग्रामीणों के साथ सड़कों पर उतर कर कार्रवाई करने में जुट गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post