Breaking News

जामताड़ा में साइबर ठग गिरफ्तार: असम से लाए सिम कार्ड बेचकर करता था ठगी

Jamtara: जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी अकबर हुसैन नामक एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी आईडी पर खरीदे गए सिम कार्ड का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर रखा था। आरोपी के पास से 377 असम नंबर के सिम कार्ड, इंडिगो फ्लाइट टिकट, तीन एटीएम कार्ड, दो मोबाइल और एक आधार कार्ड बरामद हुए हैं। एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि यह झारखंड का पहला मामला हो सकता है, जब किसी अपराधी के पास इतने बड़े पैमाने पर बाहर के प्रदेश से मंगवाए गए सिम कार्ड मिले हों।

जांच में खुलासा हुआ कि अकबर हुसैन इंडिगो की फ्लाइट पकड़कर असम जाता और वहां फर्जी आईडी पर बड़ी संख्या में सिम कार्ड खरीदता। इसके बाद ट्रेन से जामताड़ा लौटकर वह यह सिम कार्ड 1500 से 2500 रुपए प्रति सिम के हिसाब से साइबर अपराधियों को बेचता था। इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और बिहार के सीमावर्ती जिलों में ठगी के लिए किया जाता था।

साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को इनपुट मिला कि अकबर हुसैन सिम कार्ड की बड़ी खेप लेकर जामताड़ा पहुंचा है। सूचना के आधार पर करमाटांड़ के मुर्गाबनी गांव के पास छापेमारी की गई और आरोपी को धर दबोचा गया। पुलिस ने बताया कि अकबर हुसैन लंबे समय से ठगी के धंधे में शामिल था और उसके खिलाफ 21 अप्रैल 2021 को भी साइबर थाना जामताड़ा में केस दर्ज था।

एसपी मेहता ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया है कि अकबर हुसैन अकेला काम नहीं कर रहा था। असम से सिम कार्ड की इतनी बड़ी सप्लाई के पीछे बड़े साइबर सिंडिकेट के शामिल होने की आशंका है। आरोपी ठगी से अर्जित रकम ऑनलाइन असम में स्थित सरगना को भेजता था।

पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल अकबर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही अन्य कथित सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post