Khunti: कर्रा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
पहले मामले में कर्रा थाना कांड संख्या 74/25, दिनांक 15.09.2025 के अंतर्गत धारा 118(1)/109 भारतीय दंड संहिता (BNS 2023) के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुरेश मुण्डा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार सुरेश मुण्डा लगातार पुलिस की गिरफ्तारी से बचता आ रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की दौली (तोनो) को भी बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा है।
दूसरे मामले में कर्रा थाना कांड संख्या 40/11 के तहत धारा 147/148/149/341/323/427/379 भारतीय दंड संहिता एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी.एल.ए. एक्ट के तहत जारी स्थाई वारंटी जितेन्द्र साहु उर्फ बउवा, पिता-लोधा साहु, निवासी-ग्राम बकसपूर, बड़काटोली, थाना-जरियागढ़, जिला-खूँटी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कर्रा थाना पुलिस ने इन दोनों अभियानों में गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर कार्रवाई की। इन गिरफ्तारियों के बाद स्थानीय लोगों में राहत की भावना है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।



