Breaking News

कोडरमा में मधुमक्खियों के हमले में 5 साल की बच्ची की मौत, दो अन्य घायल

Koderma: कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के पपरामो गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। 5 वर्षीय करीना कुमारी मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। करीना अपने भाई दीपांशु और पड़ोस के एक बच्चे के साथ बकरी चराने गई थी।

रविवार की सुबह, स्कूल की छुट्टी के कारण तीनों बच्चे घर से लगभग दो किलोमीटर दूर टांड की ओर गए थे। एक घंटे बाद बच्चे रोते हुए घर लौटे, उनके हाथ और सिर सूजे हुए थे। उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों ने उन पर हमला किया।

करीना के पिता संतोष सिंह ने तुरंत तीनों बच्चों को स्थानीय निजी क्लिनिक ले जाकर इलाज कराया। दीपांशु और पड़ोस के बच्चे की हालत में सुधार हुआ, लेकिन करीना की स्थिति गंभीर बनी। इसके बाद उसे मंगलवार को सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post