Breaking News

तोरपा में आयोजित ग्रामसभा कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सुदीप गुड़िया।

Khunti: तोरपा विधानसभा क्षेत्र के तोरपा प्रखंड में गुरुवार को आयोजित ग्रामसभा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुदीप गुड़िया विशेष रूप से मौजूद रहे। ग्रामसभा की महिलाओं द्वारा विधायक का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। विधायक गुड़िया ने इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए ग्रामसभा की दीदियों का आभार जताते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामसभा के सदस्यों ने विधायक को अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों का समाधान जल्द ही सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा के सर्वांगीण विकास एवं उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विधायक ने कहा, “ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में अबुआ सरकार हर वर्ग, हर समुदाय और हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।”

इस अवसर पर जिला परिषद सह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शुशांति कोंनगाड़ी, मुखिया शिशिर टोपनो, उदय चौधरी और चदन ठाकुर भी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही और पूरे वातावरण में उत्साह देखने को मिला।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post