तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने गुमडू हेल्थ सब सेंटर का किया शिलान्यास, कहा- स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता, खूंटी में मेडिकल कॉलेज का भेजा प्रस्ताव
Karra: प्रखंड के लिमड़ा पंचायत अंतर्गत गुमडू हेल्थ सब सेंटर का शिलान्यास शनिवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत गुमडू गांव के पहान द्वारा विधिवत पूजा से हुई। इसके बाद विधायक ने नारियल फोड़कर भूमिपूजन कर स्वास्थ्य उपकेंद्र की नींव रखी।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि हेल्थ सब सेंटर बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य की अबुआ सरकार जनता की जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के सृजन के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने इस दौरान जानकारी दी कि खूंटी जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम का संचालन राहुल केशरी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनोद उरांव ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद, जिला सचिव सुशील पाहन, संगठन सचिव प्रदीप केशरी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शेख फिरोज, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल केशरी, महिला मोर्चा संगठन सचिव पूनम बारला, जिला सह सचिव मोजिर खान, मुखिया सोमारी लकड़ा एवं क्षत्रि हेमरोम, ग्राम प्रधान सुखराम उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।



