Breaking News

दो दिन से लापता अधेड़ का शव कुएं से बरामद, पालकोट थाना क्षेत्र के झिकिरमा कबरा टोली गांव की घटना

Gumla: गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति का शव कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय आश्मीन सोरेंग के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत कुएं में गिरने से हुई है।

परिजनों के अनुसार, आश्मीन सोरेंग बीते 2 सितंबर की शाम से लापता थे। परिवार और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार की सुबह जब गांव के लोग खोजबीन कर रहे थे, तभी कुएं के पास मृतक का छाता मिला। इससे आशंका गहरी हुई और कुएं के अंदर झांकने पर शव दिखाई दिया।

मृतक के चचेरे भाई जेम्स सोरेंग ने बताया कि छाता मिलने के बाद उन्हें संदेह हुआ कि आश्मीन कुएं में गिर गए होंगे। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पालकोट थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक पूरी तरह स्वस्थ थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। ऐसे में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post