Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर में ऑटो सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत।

Khunti: खूंटी जिला मुख्यालय से सटे खूंटी-मारंगहादा मुख्य पथ पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा बिरजिला गांव के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाला वाहन इतनी तेज रफ्तार से आया कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायलों को खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया।

ऑटो चला रहे देवेंद्र लकड़ा (निवासी – महुआटोली, साकेटोली) और ऑटो में सवार 25 वर्षीय मंगरा उरांव (निवासी – लतरातू) दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।

फिलहाल दोनों शवों को खूंटी सदर अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी वाहन चालक की जल्द से जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाए और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा मिले।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post