Khunti. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को सेवानिवृत्त हो रहे दो शिक्षकों के सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्रा प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय डेहकेला के एरियल कंडुलना तथा राज्यकीय मध्य विद्यालय सिरोम की शिक्षिका रोजलीमा केरकेट्टा को विदाई दी गई।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रहे कंडुलना
एरियल कंडुलना अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, खूंटी जिला इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने उन्हें सेवानिवृत्ति संबंधी कागजात और लाभ प्रदान किए। साथ ही दोनों शिक्षकों को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

डीएसई ने सराहा योगदान
इस मौके पर डीएसई अभय कुमार शील ने कहा कि एरियल कंडुलना ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष रहते हुए न केवल संगठन की जिम्मेदारी बखूबी निभाई बल्कि विद्यालय में भी एक आदर्श शिक्षक की भूमिका अदा की। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

बड़ी संख्या में रहे उपस्थित
समारोह में जिले के बड़ाबाबू आलोक झा, शशिधर मुख्तार, रघुनाथ महतो, आभा लकड़ा, थॉमस बारला, रवि रमन त्रिपाठी, बूढ़ानाथ गुड़िया, नरेश महतो, नकुल राम, सुजय कुमार, गुणधर महतो, इमिल बारला, सैमुएल आइंद, विनोद सहित सभी संघों के प्रतिनिधि, वरीय शिक्षकगण, कोषागार वाहक और कार्यालय के लिपिक मौजूद रहे।



