KHUNTI । खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा आज खूंटी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मुरहू प्रखंड के महादेव मंडा स्थित सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित संध्या आरती कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर सांसद ने समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने भगवान श्री गणेश से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
सांसद मुंडा ने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने सांसद के साथ पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।



