Breaking News

खूंटी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में “अंतिम जोहार यात्रा” की रूपरेखा तय

KHUNTI: झारखंड आंदोलन के प्रणेता और आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में आयोजित होने वाली “अंतिम जोहार यात्रा” को लेकर खूंटी जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो खूंटी जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने की। इस अवसर पर खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यात्रा जिले के सभी प्रखंडों से होकर गुज़रेगी। साथ ही, प्रत्येक प्रखंड के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए।

यात्रा का मार्ग तय

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार “अंतिम जोहार यात्रा” सबसे पहले रनिया प्रखंड के सभी पंचायतों से शुरू होगी। वहाँ से यह तोरपा प्रखंड और उसके पंचायतों से होते हुए कर्रा प्रखंड पहुँचेगी। इसके बाद यात्रा खूंटी प्रखंड, मुरहू प्रखंड से गुजरते हुए अंत में अड़की प्रखंड में पहुँचकर संपन्न होगी।

बैठक में हुई सर्वसम्मति

बैठक के दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माना कि यह यात्रा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी। यात्रा के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक प्रखंड समिति को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में जिला सचिव सुशील पाहन, केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, केंद्रीय सदस्य सह कोषाध्यक्ष भोला लाल, केंद्रीय सदस्य वीरेन कंडुलना, उपाध्यक्ष गुलशन सिंह मुंडा, सनिका बोदरा, अमरनाथ मुंडा, जिला प्रवक्ता मनोज मंडल, तौकीर आलम, संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि मुरहू डिक्सन पूर्ति सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख फिरोज, मुजीर अंसारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमृत हेंब्रोम, उपाध्यक्ष राहुल केशरी, अनूप लकड़ा, वीरेंद्र सिंह, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश महतो, बसंत महतो, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश नाग मुंडा, विनोद उराँव, महादेव मुंडा, तनवीर खान, समीम अंसारी, एजाजुल अंसारी, प्रखंड सचिव मुरहू कुंवर सिंह मुंडरी समेत बड़ी संख्या में झामुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post