Breaking News

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत सरकारी कर्मियों के परिजनों को सौंपा 1-1 करोड़ का चेक

Ranchi, 28 अगस्त। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा में विभिन्न दुर्घटनाओं में दिवंगत हुए राज्य सरकार के तीन कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की राशि का चेक प्रदान किया।

यह राशि कांस्टेबल स्व. अजीत कुमार (जिला पुलिस बल गुमला), आरक्षी स्व. अनिल कुमार झा (जिला पुलिस बल सरायकेला) और शिक्षक स्व. सुशील कुमार मरांडी (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, जिला जामताड़ा) के आश्रितों को दी गई।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सरकार अपने कर्मियों और उनके परिवारों के साथ सदैव खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवा के दौरान किसी भी दुर्घटना में दिवंगत होने वाले कर्मियों के परिजनों को सम्मानपूर्वक उनका पूरा हक और अधिकार दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

दिवंगत कर्मियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने बताया कि इस सहायता राशि से परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में काफी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की विशेष बीमा कवरेज योजना के अंतर्गत दी जा रही है, जिससे आश्रित परिवारों को आकस्मिक लाभ मिल रहा है।

इस मौके पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया झारखंड के हेड एवं महाप्रबंधक विवेक चंद्र जायसवाल, उप महाप्रबंधक मनोज कुमार, मुख्य प्रबंधक विकास कुमार पांडे सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post