खूंटी, 28 अगस्त। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कामान्ता चेक डैम के पास कुछ राधी हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम के पहुंचते ही 5-6 अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर खेत और झाड़ियों की ओर भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने दो अपराधियों को धर दबोचा, जबकि अन्य फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान अकबर खान (30 वर्ष) निवासी बम्हनी, थाना मुरहू और धनंजय सिंह (27 वर्ष) निवासी कोलोम्दा, थाना मुरहू के रूप में हुई।
पुलिस ने अकबर खान के पास से एक देसी कट्टा और धनंजय सिंह के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद किए। दोनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत खूंटी थाना में कांड संख्या-179/25 दर्ज किया गया है।
आपराधिक इतिहास
अकबर खान के खिलाफ खूंटी, मुरहू और तपकारा थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। धनंजय सिंह पर भी मुरहू थाना में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। छापामारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन कुमार, अवर निरीक्षक आदित्य कुमार, सीताराम दांगी, मंटु कुमार, खुर्शीद आलम, सहायक सिद्धनाथ राम और आरक्षक चुमनु उरांव समेत रिजर्व गार्ड शामिल थे। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों की तलाश जारी है।



