Breaking News

हाथी के आतंक से मां-बेटे की मौत, गांव में मातम

खूंटी/जरियागढ़। बक्सपुर पंचायत में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। रात करीब 1 बजे एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और एक घर पर हमला कर दिया। इस दौरान घर की दीवार गिर गई और उसके मलबे में दबकर मां और उसका मासूम बच्चा मौत के शिकार हो गए। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

गांव के लोगों ने बताया कि हाथी अचानक घर को तोड़ने लगा। उसी समय परिवार के सदस्य भीतर सो रहे थे। दीवार गिरने से 30 वर्षीय महिला और तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार के दो लोगों की असमय मृत्यु से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की जानकारी मिलते ही तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया को सूचना दी गई। उन्होंने झामुमो पदाधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और पीड़ित परिवार की मदद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधायक के निर्देश पर पदाधिकारी गांव पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया।

वन विभाग की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेजा और परिज नों को तात्कालिक मुआवजा राशि दिलाने की व्यवस्था की। मौके पर पहुंचे झामुमो पदाधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा संगठन शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

इस दुखद घटना पर पंचायत की मुखिया पूनम बारला, राहुल केशरी, विनोद उरांव, छत्री हेमरोम, भोला साहू, बाका लकड़ा, अरुण होरो समेत वन विभाग के अधिकारी, वन समिति और पंचायत सेवक मौजूद रहे। सभी ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और सरकार से भी उचित सहायता दिलाने की मांग की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post