Khunti: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के चार उग्रवादियों को पकड़कर जेल भेज दिया रनिया थाना क्षेत्र के रायकेरा और अम्मापखना में काम करा रहे ठिकेदार से लेवी लेने पहुंचे थे सभी उग्रवादी जिसके पास से देशी पिस्टल सहित अन्य हथियार और गोली भी बरामद किया गया है।
दअरसल रविवार को खूंटी एसपी मनीष टोप्पो को एक सूचना मिली थी जिसमें यह बताया गया था कि रनिया थाना क्षेत्र के जीविलोंग टोंगरी के पास प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के सक्रीय सदस्य ओझा पाहन उर्फ ओझा तोपनो उर्फ बादल तोपनो अपने ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ इकठ्ठा हुआ है जो हथियार से लैस है और वो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है।
जिस सूचना को लेकर एसपी मनीष टोप्पो के निर्देश पर तोरपा डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया जिस दल को सूचना के सत्यता की जांच करते हुए कार्रवाई करने के लिये भेजा गया। वहीं छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए रनिया थाना क्षेत्र के जीविलोंग टोंगरी के पास प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के चार सदस्यों को पकड़ा जिसके पास से तलाशी लेने पर एक पिस्टल एक देशी कट्टा, गोली और पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया गया बरामदगी के बाद सभी चारो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
वहीं इस मामले को लेकर आज एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में पकड़े गए उग्रवादी ओझा पाहन उर्फ ओझा तोपनो ने पुलिस को बताया की रनिया थाना क्षेत्र के रायकेरा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य करा रहे ठिकेदार और अम्मपखना में लैंप्स गोदाम का निर्माण करा रहे ठिकेदार के अलावा उस क्षेत्र में व्यापार करने वाले कई लोगों से लेवी की मांग की थी जिस पैसे को लेने के लिये वो अपने दस्ते के सदस्यों के साथ वहां पहुंचे थे। इसके साथ हीं उस क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिये लोगों के बीच दहशत फैलाने के लिये गोलीबारी भी करने की भी तैयारी थी लेकिन इससे पहले हीं पुलिस ने सभी लोगों को दबोच लिया।
एसपी ने आगे बताया कि रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2023 में एक जेसीबी को जला दिया गया था जिस मामले में ओझा उर्फ भगत उर्फ बादल तोपनो और जीवनुस आईंद को पहले भी जेल भेजा गया था इसके अलावा रायेकरा में सड़क निर्माण कार्य में लगे एक रोड रॉलर मशीन को मई 2025 में आग के हवाले कर दिया गया था जिस मामले में भी इन लोगों की संलिप्तता पाई गई थी जिसे लेकर पुलिस इसकी तलाश कर रही थी जिसे आज पकड़ा गया और इस मामले में पहले भी एक अपराधी को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है।
पकड़ाये गए उग्रवादियों में ओझा पाहन उर्फ भगत उर्फ बादल तोपनो पर खूंटी जिले के तोरपा, जरियागढ़ और रनिया थाना व गुमला जिला के कामडरा थाना में कुल मिलाकर दस मामले दर्ज है जिसे लेकर पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी वहीं पकड़ाए गए उग्रवादी जीवनुस आईंद पर भी खूंटी जिला के तोरपा, जरियागढ़ रनिया और गुमला जिला के कामडरा थाना में कुल मिलाकर सात मामले दर्ज है जिसे लेकर पुलिस इसकी तलाश कर रही थी हालांकि अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों में 1. ओझा पाहन उर्फ ओझा तोपनो उर्फ बादल तोपनो पिता भोसा पाहन उर्फ भोसा तोपनो ग्राम रामतोल्या बगीचाटोली थाना कामडरा जिला गुमला। 2. जिबनुस आईंद उर्फ दढियल उर्फ चोलल पिता विलियम आईंद उर्फ जेलर ग्राम एरमेरे थाना तोरपा जिला खूंटी 3. जेवियर कोंगाड़ी पिता अंसलेम कोंगाड़ी ग्राम उड़ीकेल थाना रनिया जिला खूंटी 4. संतोष कोंगाड़ी पिता मारकस कोंगाड़ी ग्राम उड़ीकेल घासीटोली थाना रनिया जिला खूंटी शामिल है जिसे गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



