khunti: सायको थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रूताडीह गांव से एक मारुति आल्टो कार (नंबर JH01K3079) को जप्त करते हुए 180 लीटर महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में 1. बुटका मुंडा (उम्र 40 वर्ष), पिता कांडे मुंडा ग्राम कमांता सेरेंगडीह थाना और जिला खूंटी 2.राम दयाल हास्सा (उम्र 40 वर्ष) पिता सांडीर मुंडा ग्राम रूताडीह थाना सायको जिला खूंटी और 3. दिनेश भेंगरा (उम्र 40 वर्ष) पिता सोमरा भेंगरा ग्राम अनिगाडा थाना और जिला खूंटी शामिल हैं। ये सभी खूंटी जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं और इनमें से दो अपराधियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने किया। टीम में एएसआई पीतरूस बाड़ा, हवलदार भुवनेश्वर उरांव, हवलदार प्रदीप सांगा, हवलदार सुभीत कुजूर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।



