Khunti: सायको थाना में कल अज्ञात चोरों के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी का एक रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, जिस रिपोर्ट में शिकायकर्ता सनिका मुंडा ने बताया था कि उसका मोटरसाइकिल सायको चौक से चोरी हो गया है। उसने अपने लोगों संग मिलकर अलग अलग जगहों पर काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। जिस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मनीष टोप्पो के निर्देश पर एसडीपीओ खूंटी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया जिस टीम में सायको थाना प्रभारी व सायको थाना के जवानों को शामिल कर बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई के लिये भेजा गया। 
वहीं छापेमारी दल द्वारा अलग अलग तकनीकी पहलुओं पर जांच करते हुए आज एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और फिर उससे पूछताछ की गई। वहीं पूछताछ के लिए हिरासत में लिये गए व्यक्ति ने अपना नाम फिल्मोन मुंडू, पिता पौलूस मुंडू, ग्राम उलीडीह ज़िकिलता थाना खूंटी जिला खूंटी बताया जिसने पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकारी और बताया कि उसने हीं सायको चौक के पास एक मोटरसाइकिल चुराया था। वहीं पूछताछ के बाद बाइक चोर फिल्मोन मुंडू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ हीं पुलिस ने खूंटी थाना क्षेत्र के उलीडीह ज़िकिलता गांव स्थित उसके घर से चोरी की गई हीरो कंपनी का एक मोटरसाइकिल बरामद किया है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर jh01bu6099 है।
बताया जाता है कि यह व्यक्ति ऐसे हीं उस क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम देता रहा है लेकिन जागरूकता की कमी और डर के वजह से इसके विरुद्ध अबतक किसी ने थाना में चोरी का मामला दर्ज नहीं कराया था जिससे की इस चोर का मनोबल बहुत ज्यादा बढ़ गया था और यही वजह है की उस क्षेत्र में इसने चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। लेकिन इस बार बाइक चोरी के बाद पहली बार किसी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया जिस मामले में इस व्यक्ति संलिप्तता पाये जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते इस चोर को पकड़कर जेल भेज दिया।



