Breaking News

कर्रा में दिनदहाड़े फिलीप कार्ड डिलीवरी सेंटर में लुटकांड।

खूंटी: कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे तीन अज्ञात हथियार बंद अपराधियों ने दिन दहाड़े हथियार का खौफ दिखाकर कर्रा पोस्ट ऑफिस रोड़ स्थित फिलीप कार्य कार्यालय से लूटपाट कि घटना को अंजाम दिया। कर्रा मुख्य बस्ती के बीचोंबीच पोस्ट ऑफिस रोड़ स्थित फिलीप कार्ड डिलीवरी सेंटर में मंगलवार दोपहर 12.30 बजे एक हरा रंग का डोमिनार बाईक में हेलमेट लगाकर तीन अज्ञात अपराधी पहुंचे और एक अपराधी बाईक में बाहर खड़ा रहा एवं दो अपराधी हेलमेट लगाकर डिलीवरी सेंटर के अंदर गए एवं कार्यरत कर्मचारी विकास कुमार को हथियार तानकर ड्रावर में जमा राशि करीब डेढ़ हजार रुपए एवं कर्मचारी विकास कुमार का दो मोबाइल लूट लिया और डिलीवरी सेंटर का शटर गिराने को कहा तभी कर्मचारी डिलीवरी सेंटर से भाग कर बाहर चला गया और शोर मचाने लगा, तभी दोनों अपराधी फिलीप कार्ड डिलीवरी सेंटर से बाहर निकल कर अपनें सहयोगी साथी के साथ कर्रा- लोधमा रोड़ से हाई स्कूल होते फरार हो गए. तभी फिलीप कार्ड डिलीवरी सेंटर का कर्मचारी भागकर कर्रा थाना पहुंचा और सारा जानकारी कर्रा थाना को दिया।

ASP TORPA

 

तभी कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार फिलीप कार्ड डिलीवरी सेंटर पहुंच कर सेंटर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा और घटना का विस्तृत जानकारी लिया घटना कि खबर सुनकर एएसपी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा एवं तोरपा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह भी डिलीवरी सेंटर पहुंच कर मामले कि जानकारी लिया. पुलिस लूटपाट कि घटना को गंभीरता से लेते हुए छानबीन कर रहीं हैं।

ज्ञात हो कि कर्रा थाना से डिलीवरी सेंटर करीब 200-300 मीटर दूरी पर है वहीं कर्रा पोस्ट ऑफिस रोड़ में फिलीप कार्ड का डिलीवरी सेंटर के अलावे एसबीआई का एटीएम, पोस्ट ऑफिस कार्यालय, कैशपोर माइक्रो फाइनेंस का कार्यालय सहित कई दुकानें है घटना से सभी दुकानदार, संस्थान के कर्मी व जनता में डर व भय का माहौल उत्पन्न हो गया है. समाचार लिखे जाने तक लुटकांड घटना में पुलिस को किसी तरह कि सफलता नहीं मिली थी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post