Breaking News

गाड़ी पलट जाती है,बरसात के दिनो मे ज्यादा होती है दुर्घटना अब काली करण सड़क निर्माण की मांग।

गुमला: पालकोट प्रखंड के बाघिमा पंचायत के अम्बाटोली गांव के छापर जतराटोंगरी से लेकर शंभू पतरा तक लगभग दो किलोमीटर तक की सड़क कच्चा मोरम पथ बना हुआ है जिसमे ट्रेक्टर गाड़ियों चलकर काफी जर्जर कर दिया है। साथ ही बरसात के पानी से भी रोड कई जगह खराब हो गया है। कारण की आवागमन में ग्रामीणों को विशेष कर बरसात में काफी परेशानी झेलना पड़ता हैं चुकी जिला वा प्रखण्ड मुख्यलय जाने का एक मात्र रास्ता है।

जिसमें सभी ग्रामीण, स्कूली बच्चे आते जाते है किन्तु जर्जर सड़क होने के करण कई बार दुर्घतना भी हो जाती है। ग्रामीण अखिलेश्वर मिश्रा बताते है की पूर्व में कई बार हादसा हो चुका है जिसका करण खराब सड़क है चुकी बहुत जगह तो सड़क काफी संकीर्ण हो चुका है जिसमे काफी मुस्किल से गाड़ी पार होती है जो भविष्य में बड़ा हादसा को आमंत्रित कर रहा है। समय रहते इस पर ध्यान नही दिया जाय तो भविष्य में अनहोनी हो सकती है।

वही पंचायत के वार्ड मेम्बर और उप मुखिया अजय पाहन उर्फ अजय किंडो ने कहा की ये सड़क से जिला का महिला मण्डल द्वारा संचालित मुर्गी पालन का व्यवसाय का भी तार जुड़ा हुआ है जिसका मुर्गी पालन बाघिमा राम टोली में संचालित होता है जिसको लेकर हैवी वाहन भी दिन प्रतिदिन आते जाते रहते है कभी दाना पहुंचाने तो कभी तैयार मुर्गा लेने तो काफी जांच पड़ताल हेतु पदाधिकरी गण आते है। इस लिए इस सड़क को ब्यावासिक दृष्टि से भी उपयोगी है किन्तु काफी पहल के बाद भी सड़क नही बन पा रहा है।

जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही ग्रामीण मोहन कुमार मिश्रा बताते हैं कि हम लोग इस सड़क को लेकर के कई तरह के लिखा पड़ी कर कर के थक गए है विधायक से मंत्री तक सभी ने चुनावी टाइम में आश्वासन दिया किन्तु चुनाव के बाद किसी का ध्यान आकृष्ट नही होता है। कई बार तो इस सड़क में गाड़ी भी पलट गई थी इस लिए स्कूली बच्चों, और ग्रामीणों की समस्या को समझते हुए शासन, प्रशासन से मांग करते है की यथा शीघ्र इस पर ध्यान देने की कृपा की जाय ताकि आने वाले विकास समर्थक प्रशासन पर ग्रामीणों का सौ प्रतिशत विश्वास बना रहें।

 

गुमला से रौशन केशरी की रिपोर्ट।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post